Monday, 15 November 2010

जश्न की खातिर फिर साथ जुटे देश के गद्दार

कराची में बीते शनिवार हुई भारत के गद्दारों की दावत।देशद्रोही डॉन दाऊद इब्राहिम अभी भी पाकिस्तान में ही है इसका एक और सबूत शनिवार को मिला। कराची में शनिवार शाम दाऊद के छोटे भाई अनीस इब्राहिम की बेटी का निकाह हुआ। इस निकाह में खुद दाऊद समेत उसके परिवार के लोग और पाकिस्तान के कई आला अफ्सर शरीक हुए।
अनीस इब्राहिम ने बेटी सबीना की शादी अपने ही दाहिने हाथ माने जाने वाले सलीम दलवी उर्फ सलीम चिपलून के बेटे एस.एस.दलवी से करवाई। शादी में देश विदेश से चुनिंदा मेहमान शरीक हुए। सूत्र बताते हैं कि दाऊद के बुलावे पर उसका दाहिना हाथ छोटा शकील भी शादी में आया जिसकी की अनीस से अनबन चल रही है।
इस शादी में पाकिस्तान की खुफिया एंजेसी से जुड़े कई अफ्सर , कई बड़े सरकारी अधिकारी , और पाकिस्तानी फौज के कई अफ्सर मौजूद थे । 12 मार्च 1993 के मुंबई बमकांड का प्रमुख आरोपी टाईगर मेमन भी शादी में शरीक हुआ।जानबूझ कर इस शादी को लो प्रोफाइल रखा गया ताकि पाकिस्तान के इस झूठे दावे की पोल न खुल सके कि दाऊद अभी पाकिस्तान में ही है ।
भारत लगातार पाकिस्तान से दाऊद को अपने हवाले करने की मांग करता रहा है, लेकिन पाकिस्तानी सरकार हरबार दुनिया को यही बताती रही है कि दाऊद उसकी जमीन पर है ही नही । पाकिस्तान के दावे हर बार दाऊद के घर में शादी ब्याह के कार्यक्रम होने पर झूठे शाबित हो जाते हैं । 23 जुलाई 2005 को दाऊद ने अपनी बेटी माहरूक शादी क्रिकेटर जावेद मिया दाद के बेटे जुनैद से करवाई थी । उस शादी का रिशेप्शन भी पाकिस्तान और दुबई में रखा गया था । उस वक्त भी दुनियाभर की जांच एंजेसियों को पता चला था कि दाऊद पाकिस्तान में ही है । दाऊद और अनीस पर 1993 के मुंबई बम कांड समेत कई संगीन आपराधिक मामले तो दर्ज हैं ही, जिस सलीम चिपलून के बेटे से अनीस की बेटी की शादी हुई है उसके खिलाफ भी कई गुनाहों का आरोप है । 

#Bombayphile - Company of Woman : David Headley's Secret Girlfriend

Have you watched Ram Gopal Verma's 1998 movie Satya? Urmila Matondar plays the role of Singer Vidya, who is jolted when she learns that ...