दाऊद इब्राहिम की शिक्स्त
अंडरवर्लड डॉन दाऊद इब्राहिम को मुंबई की एक अदालत में करारी शिकस्त झेलनी पडी है। नीलामी में बेची गईं दाऊद की संपत्ति पर अब दिल्ली के एक वकील का कब्जा होगा। अजय श्रीवास्तव नाम के इस वकील ने साल 2001 में इनकम टैक्स विभाग की नीलामी में दाऊद के गढ नागपाडा इलाके में 2 संपत्तियों की बोली लगाई थी लेकिन दाऊद की बहन हसीना पारकर उन्हें संपत्ति का कब्जा नहीं लेने दे रही थी। 10 साल की कानूनी जंग के बाद अब अदालत ने वकील श्रीवास्तव के पक्ष में फैसला सुनाया है। मार्च 2001 में इनकम टैक्स ने जब दाऊद इब्राहिम की 11 बेनामी संपत्तियों की नीलामी की थी तब अजय श्रीवास्तव ने नागपाडा की जयराजभाई लेन के इंडस्ट्रीयल गाले की बोली लगाकर उन्हें ढाई लाख रूपये में खरीदा था। कागज पर तो दोनो संपत्तियां अजय श्रीवास्तव की हो गईं, लेकिन दाऊद की बहन हसीना पारकर ने इनपर श्रीवास्तव को कब्जा नहीं हासिल करने दिया। अजय श्रीवास्तव ने कब्जा हासिल करने के लिये अदालत का दरवाजा खटखटाया और करीब 10 साल बाद उन्हें कामियाबी मिली है। अदालत ने न केवल हसीना पारकर को संपत्तियों का कब्जा छोडने को कहा है बल्कि ये आदेश भी दिया है कि अजय श्रीवास...